अपराधअसमराज्य

असम : काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास ट्रक और मिनी बस की भीषण टक्कर, 23 लोगों की मौत, 20 घायल

गुवाहाटी : असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास शुक्रवार (13 नवंबर, 2026) को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं थीं, और कई कॉलेज के छात्र थे जो अपनी क्लास से लौट रहे थे।

काजीरंगा में हुए जानलेवा सड़क हादसे में शामिल ट्रक ड्राइवर ने बताया कि टक्कर कैसे हुई। ड्राइवर ने कहा, “मैं तेजपुर से ट्रक लेकर आ रहा था, तभी बहुत तेज़ रफ़्तार से आ रही एक मिनीबस गाड़ी मेरे वाहन से टकरा गई। हो सकता है कि मिनीबस का ड्राइवर सो गया हो। वह गाड़ी सीधे मेरी तरफ आई और ट्रक से जा टकराई।” ड्राइवर ने बताया कि यह टक्कर अचानक हुई और ट्रैवलर सीधे ट्रेलर से जा टकराई। सड़क दुर्घटना पर बिस्वनाथ में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, “मैं कल काजीरंगा जाऊंगा। सरकार इस बात की जांच कराएगी कि यह घटना कैसे और क्यों हुई…”

मंत्री अतुल बोरा ने कहा, “घटना के तुरंत बाद मैं मौके पर पहुँच गया। तब तक स्थानीय पुलिस और वहाँ के निवासी भी पहुँच चुके थे। उन्होंने लोगों को बचाने और बस से बाहर निकालने की पूरी कोशिश की। हालाँकि, पीड़ितों की हालत ऐसी थी कि उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था, और सभी को सुरक्षित निकालने में लगभग एक घंटा लग गया। मुझे लोगों की सही संख्या तो नहीं पता, लेकिन बस में काफी यात्री थे और संभवतः बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। परिवहन मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं…”

Related Articles

Back to top button