
उन्नाव : यूपी के उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद साक्षी महाराज पुलिस थाने को दलाली का अड्डा बताने को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने दावा किया कि साक्षी महाराज अपनी ही सरकार से हताश हैं और पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं।
दरअसल, उन्नाव के मवई गांव में 75 वर्षीय रामस्वरूप लोधी की मौत में रामस्वरूप लोधी की मौत के मामले में सांसद साक्षी महाराज ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये। वह बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे इस दौरान मौके पर मौजूद साक्षी महाराज ने पुलिस अधिकारियों फटकार लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उनको मौरावां थाने को दलाली का अड्डा बताते सुना जा सकता है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
साक्षी महाराज की कथित टिप्पणी पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कहा, “हाथ कंगन को आरसी क्या…देखे-भोगे को ‘साक्षी’ क्या…जब सत्ताधारियों के अपने ही सांसद थानों को ‘दलाली का अड्डा’ घोषित कर रहे हैं तो भ्रष्ट शासन-प्रशासन के बारे में विपक्ष क्या बोले। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज जी तो अपनी ही सरकार के महा-भ्रष्टाचार से हताश होकर कह रहे हैं: अपने जीवन में ऐसी (भ्रष्ट) पुलिस नहीं देखी। शिकायत बाहर निकलने का रास्ता भी होती है। भाजपा ही संकट है।”
हाथ कंगन को आरसी क्या
देखे-भोगे को ‘साक्षी’ क्याजब सत्ताधारियों के अपने ही सांसद थानों को ‘दलाली का अड्डा’ घोषित कर रहे हैं तो भ्रष्ट शासन-प्रशासन के बारे में विपक्ष क्या बोले। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज जी तो अपनी ही सरकार के महा-भ्रष्टाचार से हताश होकर कह रहे हैं: अपने जीवन में ऐसी (भ्रष्ट) पुलिस नहीं देखी।
शिकायत बाहर निकलने का रास्ता भी होती है।
भाजपा ही संकट है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 13, 2026



