उत्तर प्रदेशखेलगाजीपुरबागपतबुलंदशहरमेरठ

यूपी के चार खिलाड़ी ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से हुए सम्मानित, सीएम योगी ने दी बधाई

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के चार खिलाड़ियों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। जिनमें निशानेबाज अखिल श्योराण, भारतीय हॉकी राजकुमार पाल, एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी और रोइंग खिलाड़ी अरविंद सिंह का नाम शामिल है। इन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित गया। इस उपलब्धि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के अंगदपुर (अंगदपुर जौहड़ी) गांव के रहने वाले प्रख्यात निशानेबाज अखिल श्योराण ने बाकू में आयोजित आई.एस.एस.एफ. विश्व चैम्पियनशिप, हांगझोऊ एशियाई खेलों, चांगवोन और जकार्ता में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पदक जीते हैं।गाजीपुर जिले के करमपुर गांव निवासी राजकुमार पाल ने पेरिस ओलंपिक और हुलुनबुइर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में पदक जीते हैं। मेरठ की एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों और बैंकॉक एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीते हैं। वहीं, अरविंद सिंह ने हांगझोऊ एशियाई खेलों और एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप में पदक जीते हैं। वे बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

इन खिलाड़ियों के अलावा, उत्तर प्रदेश के प्रख्यात मुक्केबाजी प्रशिक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव को प्रतिष्ठित ‘द्रोणाचार्य अवार्ड (जीवनपर्यंत) -2025’ से सम्मानित किया गया। जिनके कुशल मार्गदर्शन और अथक परिश्रम से प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल, एशियाई एवं विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतकर माँ भारती का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश के मुक्केबाजी प्रशिक्षक छोटे लाल यादव को प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘द्रोणाचार्य अवार्ड-2025’ दिया गया है। इन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किए जाने पर सीएम योगी ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button