असमदेश

बड़ा रेल हादसा : असम में कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतरे, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Kolkata-Sairang Express derailment : आज सुबह लगभग 6:54 बजे कामरूप (मेट्रो) जिले के दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13125) का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

इस हादसे के बाद कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस पैंट्री कार मैनेजर ने एक समाचार एजेंसी को बताया, “आज सुबह करीब 5 बजे हम सो रहे थे। गुवाहाटी तक सब कुछ ठीक था; वहां ट्रेन रुकी थी। इसके बाद ट्रेन ने फिर से अपना सफर शुरू किया। ट्रेन की रफ्तार अच्छी थी। जब ट्रेन डिगारू स्टेशन पहुंची, तो इसकी गति थोड़ी धीमी हो गई। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पार करते समय एक आवाज़ सुनाई दी। हमें नहीं पता कि वह कैसी आवाज़ थी। कुछ ही मीटर आगे, मुझे लगा कि इंजन पटरी से उतर गया है। पटरी से उतरे होने के बावजूद ट्रेन करीब 1 किलोमीटर तक चलती रही।”

पैंट्री कार मैनेजर ने आगे बताया, “इस दौरान मैं अपनी सीट से तीन बार नीचे गिर गया। हम दरवाजा नहीं खोल पाए। हम सब बहुत घबराए हुए थे। 10 मिनट बाद ट्रेन रुक गई। हमने छठी मैया को धन्यवाद दिया, जिनकी कृपा से हम सब सुरक्षित बच गए; वरना हमारी जान जा सकती थी… अब पावर कार और इंजन पूरी तरह से खराब हो चुके हैं…”

Related Articles

Back to top button