देशराजनीति

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, आरोपी महिला गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टीएमसी प्रमुख कोलकाता के कालीघाट में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं थी। इस दौरान एक महिला ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमले की कोशिश की।

टीएमसी ने आरोप लगाया है कि कालीघाट में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं ममता बनर्जी की साड़ी एक युवती ने खींची और उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ। ममता बनर्जी  मिलन संघ क्लब में पूजा का उद्घाटन करने गई थीं। आरोपी महिला एक सामाजिक कार्यकर्ता है और उसका नाम तनिष्ठा साहा है। टीएमसी की शिकायत के बाद कालीघाट पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्य की क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आम लोगों के साथ-साथ राज्य की पूर्व सीएम ममता बनर्जी तक सुरक्षित नहीं हैं। गोखले ने कहा कि एक ड्रग एडिक्टिड महिला ने ममता दीदी के आवास तक पहुंच गई और चाकू से हमला करने की कोशिश की, जबकि उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

टीएमसी सांसद ने गंभीर आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भाजपा की साजिश हो सकती है। मोदी सरकार ममता बनर्जी की खत्म करने पर तुली हुई है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। देखते हैं कि पुलिस इस मामले में कोई एक्शन लेगी या इस अटैक के लिए अमित शाह की मंजूरी मिली हुई थी।

टीएमसी नेता डोला सेन के अनुसार, ये घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई। उन्होंने कहा कि तनिष्ठा साहा महिला ने नशे की हालत में ममता बनर्जी के आवास के बाहर पहुंची और वहां पर अपशब्द कहे। इसके बाद आरोपी महिला ने चाकू निकालकर ममता बनर्जी के पास जाने की कोशिश की। उसने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताते हुए उनके पास जाने की जिद भी की।

Related Articles

Back to top button