उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

लखनऊ : अखिलेश और आजम खान के खिलाफ लगे पोस्टर, मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर गंभीर

लखनऊ : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी लखनऊ में पोस्टर वॉर भी छिड़ा हुआ। सामने आए नए पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री आजम खान पर निशाना साधा गया है। इसमें 2013 मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर दोनों नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सवाल उठाए गए।

जानकारी के अनुसार, बर्लिंगटन चौराहे पर लगाए गए पोस्टर को अब्दुल समाज, उत्तर प्रदेश की ओर से लगवाने का दावा किया गया है। इस में अखिलेश यादव और आजम खान की तस्वीरों पर लाल क्रॉस का निशान बनाया गया है और 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए लिखा गया है- ”मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते।” दिलचस्प बात यह है कि पोस्टर में मुजफ्फरनगर दंगों का मुद्दा ऐसे वक्त में उठाया गया है, जब ओवैसी अपनी चुनावी सभाओं में सपा सरकार के दौरान हुए इन दगों का मुद्दा उठा रहे हैं।

बता दें कि मुस्लिम वोट बैंक को लेकर सपा नेता आजम खान और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की जुबानी जंग जारी है। दोनों खुद को मुसलमानों का सच्चा हितैषी बताने और एक-दूसरे पर मुस्लिम वोट बैंक की सियासत करने का आरोप लगा रहे हैं।

इससे पहले संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को लखनऊ में ओवैसी के खिलाफ होर्डिंग्स लगाए गए थे। लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की रैली से पहले AIMIM चीफ ओवैसी के खिलाफ लखनऊ में होर्डिंग्स लगाई गईं थीं। इन होर्डिंग्स में ओवैसी से चुनाव न लड़ने की अपील की गयी है। ये होर्डिंग्स ‘उम्मत-ए-मुस्लिम’ की ओर से लगाए जाने का दावा किया गया था। इनमें से एक होर्डिंग में लिखा था- “ओवैसी साहब अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल पर छोड़ दिये… जब तक आप हैदराबाद में थे तब तक हम खुश थे हमारे धार्मिक स्थल महफूज थे।”

दूसरी होर्डिंग में लिखा था- “ओवैसी साहब अगर आप वाकई चाहते है हम खुश रहे, तरक्की करें तो आपको यहाँ (किसी भी राज्य में) चुनाव नही लड़ना चाहिए। अल्लाह ने इस दौरान आपकों ख़ूब नवाज दिया है। अब बस करिए।”

Related Articles

Back to top button