अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊस्वास्थ्य

लखनऊ में फिनायल और नमक से बनाया जा रहा था नकली ऑक्सीटोसिन, यूपी STF और पुलिस टीम ने मौत की फैक्ट्री का किया पर्दाफाश

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ और पुलिस ने ऑक्सीटोसिन बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस फैक्ट्री में फ़िनायल और नमक से नकली ऑक्सीटोसिन बनाया जा रहा था। मौके से 2 करोड़ रुपये से अधिक का स्टॉक जब्त किया गया है और दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

जानकारी के अनुसार, नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली यह अवैध फैक्ट्री दुबग्गा इलाके में संचालित की जा रही थी। जहां यूपी एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का नकली ऑक्सीटोसिन और उसे बनाने का सामान बरामद हुआ। फैक्ट्री से 1.77 लाख से ज्यादा एम्प्यूल, 3,700 बोतलें, फिनाइल और कुछ संदिग्ध रसायन मिले हैं। फैक्ट्री में नकली ऑक्सीटोसिन तैयार कर बोतलों और एम्पुल में भरकर सप्लाई किया जा रहा था।

जांच में सामने आया है कि इस अवैध फैक्ट्री में फिनायल के 12 केन, 36 किलो नमक और संदिग्ध पाउडर का इस्तेमाल कर नकली ऑक्सीटोसिन तैयार कर रहे थे। जिसे बोतलों और एम्पुल में भरकर सप्लाई करने की तैयारी थी। STF और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस नकली ऑक्सीटोसिन के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button