अपराधएटा

एटा : बहन को पेपर दिलवाकर लौट रहे बाइक सवारों को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत और एक घायल

एटा : यूपी के एटा में शनिवार को तेज रफ्तार बस का कहर देखने को मिला है। एक प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में एक छात्रा और एक युवक की मौत हो गई। छात्रा को परीक्षा दिलाकर युवक घर वापस लौट रहे थे। इस हादसे में एक युवक घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगला मदिया के पास हाईवे पर हुआ। इस हादसे में राजीव और कंचन की मौत हो गई। जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। राजीव और रोहित अपनी ममेरी बहन कंचन को नवोदय विद्यालय से परीक्षा दिलाकर घर वापस लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button