अपराधउत्तर प्रदेशहाथरस

हाथरस : ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर में तीन की मौत, 3 लोग घायल

हाथरस : यूपी के हाथरस जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सासनी में मैक्स गाड़ी और ऑटो की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर नगला भूरा के पास हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों में दिल्ली निवासी विनीता और लक्ष्य शामिल।

हादसे को लेकर जानकारी देते हुए हाथरस जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम समामई के राधिका होटल के पास मैक्स गाड़ी व ऑटो के मध्य घटित दुःखद सड़क दुर्घटना मे 03 लोगों की दुःखद मृत्यु हो गई है तथा 03 घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। जहाँ से 02 घायलों को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है। मैक्स गाड़ी को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है तथा पुलिस द्वारा चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनो की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button