उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

‘जनता के राज का मतलब ये नहीं कि ठाकुर-राज या यादव-राज हो जाए…’ ओवैसी ने योगी-अखिलेश पर साधा निशाना

लखनऊ : संविधान दिवस पर राजधानी लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से ‘बहुजन स्वराज संकल्प महारैली’ का आयोजन किया गया। जिसमें AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि जनता के राज का मतलब ये नहीं कि ठाकुर-राज या यादव-राज हो जाए।

दरअसल, यूपी में योगी सरकार पर ठाकुरवाद और पूर्व अखिलेश सरकार पर यादववाद के आरोप लगते रहें। जिसको लेकर AIMIM चीफ ओवैसी ने बिना नाम लिए दोनों नेताओं पर तंज कसा। समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘…आप अपने वोट से जनता का राज लायेंगे। स्वराज का मतलब क्या है? स्वराज का मतलब ये नहीं है कि हिंदू राष्ट्र का राज हो जाए। जनता का राज का मतलब ये नहीं है कि ठाकुर राज हो जाए, यादव राज हो जाए। किसी परिवार का राज हो जाए। स्वराज और जनता के राज का मतलब ये है कि संविधान में जो लिखा गया बराबरी हिस्सेदारी को हम हासिल करेंगे। आज वोट तो मिल जाता है मगर जनता का राज नहीं होता। कभी ठाकुर का राज होता है तो कभी यादव का राज होता है। हम इन दोनों को नहीं मानेंगे। हम जनता के राज को बहाल करेंगे। संविधान को मजबूत करेंगे। इसलिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया गया है।”

Related Articles

Back to top button