अपराधउत्तर प्रदेशचंदौली

त्योहारों के बीच चंदौली में गैस एजेंसी से 140 LPG सिलेंडर चोरी, करीब 4 लाख आंकी गई कीमत

चंदौली। त्योहारों के बीच चंदौली जिले की एक गैस एजेंसी के गोदाम से 140 LPG सिलेंडर चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी हुए सिलेंडरों की कीमत 4 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। 95 भरे सिलेंडर सहित 45 खाली सिलेंडर थे।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के बबुरी थाना क्षेत्र की है। यहां पर पचोखर में महादेवी भारत गैस एजेंसी के गोदाम से 140 रसोई गैस सिलेंडर चोरी हो गए। चोरों ने चोरी की घटना को सोमवार देर रात अंजाम दिया और जब मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी गोदाम खोलने पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला। जिसके बाद कर्मचारियों ने एजेंसी संचालक चिंता देवी के पति भोला बिन्द को चोरी की जानकारी दी। इसके बाद भोला बिन्द ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

भोला बिन्द ने बताया कि यह उनके गोदाम में पहली बार ऐसी घटना हुई है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button