उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

कांग्रेस दफ्तर में बवाल : अजय राय और ममता चौधरी भिड़े, समर्थकों में जमकर चले जूते

लखनऊ। यूपी कांग्रेस के मुख्यालय में रविवार को जमकर बवाल हुआ। यहां पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और लखनऊ नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। नौबत जूता दिखाने और जूता चलाने तक जा पहुंची।

जानकारी के अनुसार, यूपी कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में ममता चौधरी की ओर अजय राय के खिलाफ अपशब्दो का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया। इस पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के समर्थक आक्रोशित हो गए। उन्होंने ममता चौधरी के खिलाफ जमकर हंगामा किया और समर्थकों ने हाथों में जूते लेकर विरोध जताया।

घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें धक्का-मुक्की और एक समर्थक जूता चलाते हुए भी दिख रहा है। इस विवाद को अजय राय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद से शिकायत की। उन्होंने ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल, इस घटना ने पार्टी में गुटबाजी को सामने ला दिया है।

Related Articles

Back to top button