
PCS Main Examination 2025 : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग –यूपीपीएससी, पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द कर दिया है और आयोग को नया परिणाम तैयार करके घोषित करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आयी है। सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं क्योंकि नौकरी देनी पड़ेगी तो ‘पीडीए’ को आरक्षण भी देना और वेतन भी। वेतन देने में कमीशनख़ोरी नहीं हो पाती है, इसीलिए भाजपा सरकार संविदा-ठेके पर लोगों को रखती है और ठेकेदारों से कमीशन वसूलती है। हम फिर दोहरा रहे हैं : जब शिक्षा अच्छी होगी, परीक्षा सच्ची होगी तब ही सच में तरक़्क़ी होगी। भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ!’
नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं क्योंकि नौकरी देनी पड़ेगी तो ‘पीडीए’ को आरक्षण भी देना और वेतन भी। वेतन देने में कमीशनख़ोरी नहीं हो पाती है, इसीलिए भाजपा सरकार संविदा-ठेके पर लोगों को रखती है और ठेकेदारों से कमीशन वसूलती है।
हम फिर दोहरा रहे हैं : जब शिक्षा अच्छी होगी, परीक्षा सच्ची होगी तब ही सच में तरक़्क़ी होगी।
भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 27, 2026
कोर्ट के आदेशानुसार यूपीपीएससी संशोधित परिणाम जारी करेगा और उसके बाद चयन प्रक्रिया के शेष चरणों को आगे बढ़ाएगा। यह फैसला न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने सुनाया। इस निर्णय से आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। हाई कोर्ट ने UPPSC को आरक्षण व मेरिट के नियमों के अनुसार संशोधित मेरिट लिस्ट जारी कर मुख्य परीक्षा नए सिरे से आयोजित करने का निर्देश दिया है।
यह मामला संजय कुमार सहित चार याचिकाकर्ताओं द्वारा भर्ती विज्ञापन के कुछ प्रावधानों को चुनौती देते हुए दायर किया गया था। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 28 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसे अब सुनाया गया है। यूपीपीएससी पीसीएस-2025 भर्ती अभियान 814 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।



