
लखनऊ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूमि, जल और वायु प्रदूषण तो है ही मगर भाजपा के आ जाने के बाद राजनीतिक प्रदूषण भी बहुत बढ़ा है… उस राजनीतिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए, उसका सफाया करने के लिए हम समाजवादी एकजुट होकर उनका सहयोग करने का काम करेंगे।
दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में नोएडा के शिक्षाविद् मुकेश शर्मा, गोरखपुर के भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी श्त्रुहन लोधी, रायबरेली के जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष के.के. साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि सपा की सोच है कि पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स भी अभिन्न हिस्सा हो। समाजवादी सरकारों में इसी सोच के साथ आधारभूत ढ़ांचा बनाने पर काम हुआ था। आगे भी इस पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा हमारे अर्बन डेवलपमेंट का उदाहरण है। लेकिन वहां पर सालिड वेस्ट मैनेजमेंट ठीक हो। ट्रैफिक मैनेजमेंट ठीक हो।
अखिलेश ने आगे कहा, “नोएडा में लैण्ड वॉटर और एयर प्रदूषण की समस्या है ही मगर भाजपा के आ जाने के बाद राजनीतिक प्रदूषण भी बहुत बढ़ा है… उस राजनीतिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए, उसका सफाया करने के लिए हम समाजवादी एकजुट होकर उनका सहयोग करने का काम करेंगे।”
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया पलटवार
राजनीतिक प्रदूषण वाले बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पोस्ट में कहा, “राजनीतिक प्रदूषण की बात करने से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी को अपने शासनकाल के पन्ने पलटकर देखना चाहिए। उनके शासन में अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण मिलता था। कानून-व्यवस्था बदहाल थी। बहन बेटियों का घर से निकलना दूभर था। भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोपों से सरकार घिरी रहती थी। उत्तर प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि आपके शासनकाल में किस तरह माफियाराज और अपराधी तंत्र फलता-फूलता था। प्रदेश में ‘एक जिला – एक माफिया’ था। खुलेआम सड़कों पर गाड़ियों में अवैध हथियार लेकर आपके लोग घूमते थे।”
राजनीतिक प्रदूषण की बात करने से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी को अपने शासनकाल के पन्ने पलटकर देखना चाहिए। उनके शासन में अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण मिलता था। कानून-व्यवस्था बदहाल थी। बहन बेटियों का घर से निकलना दूभर था। भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोपों से सरकार घिरी रहती थी।
उत्तर प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि आपके शासनकाल में किस तरह माफियाराज और अपराधी तंत्र फलता-फूलता था। प्रदेश में ‘एक जिला – एक माफिया’ था। खुलेआम सड़कों पर गाड़ियों में अवैध हथियार लेकर आपके लोग घूमते थे।
अखिलेश जी, राजनीतिक प्रदूषण का असली अर्थ है अपराधियों को संरक्षण देना, परिवारवाद को बढ़ावा देना और सत्ता को जनसेवा के बजाय स्वार्थ का माध्यम बनाना।
भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के आधार पर सुशासन, सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। जनता का विश्वास और जनादेश ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
यह तय है, भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) November 27, 2026
उन्होंने आगे कहा, “अखिलेश जी, राजनीतिक प्रदूषण का असली अर्थ है अपराधियों को संरक्षण देना, परिवारवाद को बढ़ावा देना और सत्ता को जनसेवा के बजाय स्वार्थ का माध्यम बनाना। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के आधार पर सुशासन, सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। जनता का विश्वास और जनादेश ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यह तय है, भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।”



