
चंदौली : यूपी के चंदौली जिले में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर असंगठित मजदूर मोर्चा ने संविधान स्वाभिमान, सुरक्षा एवं जन अधिकार यात्रा निकाली। जिसका नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दल सिंगार ने किया। इस दौरान लंबित मांगों को लेकर चंदौली के जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
संविधान स्वाभिमान, सुरक्षा एवं जन अधिकार यात्रा में असंगठित क्षेत्र एवं संविदा में कार्यरत श्रमिकों के स्वाभिमान, सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकार व कल्याण के लिए निकाली गई। जिनमें रसोइयां, समूह सखी, मनरेगा मज़दूर, दिहाड़ी मज़दूर, ईंट भट्ठा मजदूर, घरेलू कामगार मज़दूर, खेतिहर मजदूर, बाल मजदूर एवं बंधुआ मजदूर आदि शामिल हैं।

यह यात्रा बिछियां कला स्थित सम्राट अशोक लॉन सर्विस रोड होते हुए रेलवे स्टेशन के आगे भूमिगत मार्ग से कमलापति त्रिपाठी हॉस्पिटल रोड, कचहरी होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय, चन्दौली पहुंची। इस दौरान यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के नाम जिलाधिकारी चन्दौली को ज्ञापन सौंपा गया।



