उत्तर प्रदेशबलरामपुरराजनीति

माँ पाटेश्वरी देवी के दर्शन के बाद CM योगी ने विराट किसान मेले का किया शुभारंभ, फिर की गौसेवा

बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन देवीपाटन शक्तिपीठ में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गौशाला में गायों को गुड़-चना खिलाकर गौसेवा भी की। सीएम योगी ने कृषि मेले का उद्घाटन कर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी उद्घाटन और अवलोकन किया।

तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ परिसर में विराट किसान मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न लाभार्थियों को कृषि यंत्र वितरित किए। इसके बाद सीएम योगी ‘शिक्षा की उड़ान’ पहल के अंतर्गत स्टडी टेबल एवं आशीर्वाद-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं को ट्रैक सूट एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी सहित आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि समाज के हर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वे विकसित भारत के निर्माण में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

Related Articles

Back to top button