मनोरंजन

‘The Vvan’ पर बरस रही छठी मईया की कृपा, फिल्म ने 5 दिनों में की जबरदस्त कमाई

The Vvan Box office Collection: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्‍ना भाटिया की फिल्‍म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvan : force of the forest) पर छठी मैया की खूब कृपा बरस रही है। इस फिल्म में छठ महापर्व और उसके गीतों ने दर्शकों को जोड़ने का काम किया है। ओपनिंग डे से लेकर 5वें दिन तक फिल्म ने ठीक ठाक कमाई कर ली है। जबकि नानी की ‘द पैराडाइज’ और मार्वल की ‘एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर’ की कमाई में भी ग‍िरावट दर्ज की गई है।

द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ पहले तीन दिनों में सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की बतौर सोलो लीड सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्‍म बनी और 5वें दिन मंगलवार को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला है। यह दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी फैंटेसी-एक्शन फिल्म है, जिसने पांच दिनों में देश में ₹53 करोड़ की ग्रॉस कमाई के पार जा चुकी है। फिल्‍म को सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स और खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में शानदार रिस्‍पॉन्‍स मिला है। इस फिल्म में छठ महापर्व और उसके गीतों ने यूपी, बिहार और झारखंड जैसे लोगों की भावनाओं को जोड़ने का काम किया है। कई जगहों पर तो लोग चप्पल और जूते उतारकर फिल्म देख रहे हैं।

दूसरी ओर, साउथ के अभिनेता नानी की ‘द पैराडाइज’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है। लेकिन यह ₹150 करोड़ पार जा चुकी है। वीकडेज में मार्वल की ‘एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर’ की कमाई में भी ग‍िरावट आयी है। लेकिन, इस फिल्‍म ने री-रिलीज होने के बावजूद 5 दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹839 करोड़ से अध‍िक का ग्रॉस बिजनस कर लिया है।

Related Articles

Back to top button