उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

‘अखिलेश के बिना सब सूना…’ बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज

UP Election 2027 : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। सरकार और विपक्ष अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सीट बंटवारे को लेकर मंथन में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही कई बड़े चेहरों के पाला बदलने की भी चर्चाएं भी हैं। इस बीच, भाजपा पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव की तारीफ की है। जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर छिड़ी जुबानी जंग पर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान विपक्षी दलों में सीटों के बंटवारे पर खींचतान को लेकर जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि कांग्रेस कह रही है कि इस बार 150 से कम सीट पर नहीं लड़ेगी। इस पर पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अखिलेश के बिना सब सूना है…’ उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के दो मतलब निकाले जा रहे हैं। पहला कि यूपी में सपा के बिना कांग्रेस की कोई हैसियत नहीं है और दूसरा कि क्या बाहुबली नेता का भाजपा से माेह भंग हो चुका है, क्योंकि वो पिछले कुछ समय से पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करते रहे हैं। जिसमें राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी पर उनकी तल्ख़ टिप्पणियां भी शामिल रही हैं।

Related Articles

Back to top button