अपराधउत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ : छोटे भाई ने बड़े को सिलबट्टे से किया लहूलुहान, मां की आंखों के सामने 8 घंटे तड़पते रहा युवक, मौत

मेरठ : यूपी के मेरठ से खून के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है, जहां छोटे भाई ने पहले बड़े भाई को सिलबट्टे से लहूलुहान किया। फिर घर में ताला मारकर भाग और आठ घंटों से तक तड़पने के बाद युवक की मौत हो गई। इस दौरान बेबस मां अपने कलेजे के टुकड़े को चाहकर भी नहीं बचा पायी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला पांडव नगर के जे ब्लॉक का है, जहां दिवंगत इंदर कुमार की पत्नी कमलेश अपने दो बेटों अनिकेत और अविरल (छोटा बेटा) के साथ रहती हैं। रविवार रात करीब 11 बजे अनिकेत शराब के नशे में घर लौटा तो उसकी छोटे भाई अविरल से तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान गुस्से में आकर अविरल ने घर में रखा सिलबट्टा (पत्थर) उठाया और अनिकेत के सिर पर जोरदार हमला किया। जिसके बाद अनिकेत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

आरोप है कि अविरल ने अनिकेत पर जानलेवा हमला करने के बाद वारदात के बाद सुबह घर का अंदर से ताला लगा लिया, जिससे वृद्ध मां कमलेश बुरी तरह डर गईं। उस समय अनिकेत जिंदा था और उसकी सांसे चल रही थी। यानी उसकी जान बचाई जा सकती थी। लेकिन समय से इलाज न मिलने के कारण अनिकेत की जान चली गई।

इस घटना के बाद रोते हुए मां ने बताया कि वह सुबह अपने बड़े बेटे को डॉक्टर के पास ले जाना चाहती थी, लेकिन आरोपी की धमकियों और खौफ के कारण वह विरोध नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि सुबह करीब 11 बजे तक भी अनिकेत की सांसें चल रही थीं और वह दर्द से लगातार तड़प रहा था, लेकिन आरोपी भाई द्वारा दरवाजा बंद रखने के कारण वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकीं और बेबस अपने बेटे को तिल-तिल कर दम तोड़ते देखती रहीं। दोनों भाईयों के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था।

घटना की भनक जब सोमवार को पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और अनिकेत के शव को जरूरी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया गया।

इस घटना पर सीओ सिविल लाइन दीक्षा भोरीया का कहना है कि शुरुआती जांच में सिर में गंभीर चोट लगने के बाद समय पर इलाज न मिलने के कारण अनिकेत की मौत की बात सामने आयी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के पुख्ता कारणों का खुलासा होगा। जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button