Entertainmentमनोरंजन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के तलाक की अटकलें, सोशल मीडिया अकाउंट बना कारण

Vijay-Rashmika Divorce Rumors : अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इसी साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही थी और इस जोड़े पर फैंस ने ढेर सारा प्यार लुटाया था। लेकिन, दोनों की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ कि तलाक की अफवाहें उड़ने लगी है। जिसकी वजह है विजय का इंस्टाग्राम अकाउंट।

दरअसल, विजय देवरकोंडा इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं—यहाँ तक कि अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना को भी नहीं फॉलो नहीं करते हैं। ऐसे में उनके अकाउंट पर फ़ॉलोइंग शून्य हैं। इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो न करने का विजय का फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, और प्रशंसक इसके पीछे के कारणों को लेकर कयास लगा रहे हैं। जहाँ कई मशहूर हस्तियाँ इस प्लेटफॉर्म पर अपने पार्टनर या परिवार के सदस्यों को फॉलो करती हैं, वहीं विजय की ‘फॉलोइंग’ संख्या का शून्य होना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

एक सोशल मीडिया यूज़र ने दावा किया कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने लिखा, “चौंकाने वाली बात! रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके पीछे असली वजह क्या हो सकती है? फैंस के बीच अटकलें लगनी शुरू हो गईं कि क्या इस जोड़े के बीच सब कुछ ठीक है। कुछ लोगों ने तो यहाँ तक कह दिया, “क्या एक और तलाक होने वाला है?”

हालाँकि, एक अन्य यूज़र ने लिखा, “उन्होंने कभी एक-दूसरे को फॉलो किया ही नहीं था।” रिश्ते में परेशानी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए, एक और यूज़र ने लिखा, “एक-दूसरे को अनफॉलो करने का मतलब यह नहीं है कि उनके बीच कोई परेशानी है।”

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना चर्चा में हैं। ‘कॉफी विद करण 9’ में रश्मिका ने बताया कि उन्होंने विजय से शादी करने के लिए “लगभग 100 बार” कहा था, जिसके बाद विजय को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में रश्मिका ने खुलकर बताया कि कैसे उन्होंने एक साल के दौरान कई बार विजय से शादी करने के लिए कहा था।

रश्मिका ने बताया कि वह उनसे कहती थीं, “चलो शादी कर लेते हैं।” उन्होंने अपने रिश्ते में खुद पहल करने के बारे में खुलकर बात की। विजय ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि उन्हें पता है कि लोग इस बात के लिए उन्हें ट्रोल करेंगे। उनकी इस टिप्पणी ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button