अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ : सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती पर किया तेजाब से हमला, मां-बाप भी बुरी तरह झुलसे

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को तेजाब से हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर शादी इनकार करने पर सिरफिरे आशिक ने एक युवती और उसके मां-बाप पर तेज फेंक दिया। इस घटना में तीनों बुरी तरह झुलस गए हैं। युवती की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज की है। जहां आरोपी मुन्ना ने रविवार तड़के 4 बजे शहनवाज उर्फ सानू के घर में घुसकर उनकी बेटी पर तेजाब से हमला कर दिया। इस दौरान बेटी को बचाने पहुंची सानू की पत्नी पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। तभी सानू भी वहां पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तेजाब फेंक दिया। तीनों बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

तीनों घायलों को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। युवती की युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। मां-बाप भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता शहनवाज उर्फ सानू के कारपेंटर का काम करते हैं। आरोपी युवती पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन, उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था।जिसके बाद आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button