उत्तर प्रदेशदेशराजनीति

परिसीमन बिल विवाद : सपा ने व्हीप जारी करके कहा- पार्टी के सांसद विधेयक के विरोध में करें मतदान

लखनऊ : केंद्र की मोदी सरकार संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पेश करने वाली है। जिसको लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस और सपा का आरोप है कि भाजपा अपने फायदे के लिए परिसीमन बिल ला रही है। इस बीच, सपा ने व्हीप जारी करके अपने सांसदों को सदन मौजूद रहने और विधायक के खिलाफ मतदान करने के लिए कहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया था कि भाजपा के लिए चुनाव ही सब कुछ है। भाजपा सरकार को देश की सीमाओं की चिंता नहीं है, वह लोकसभा क्षेत्र की सीमाओं को बदलना चाहती है। वहीं, लोकसभा में सपा के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने तीन पंक्ति व्हीप जारी करके कहा- “सोमवार दिनांक 30 नवम्बर 2026 से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है जो बृहस्पतिवार 3 दिसम्बर 2026 तक प्रस्तावित है सत्र में सरकार संविधान (एक सौ बत्तीसवा संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 एवं संघ राज्यक्षेत्र विधि (संशोधन) दूसरा विधेयक, 2026 ला रही है। अतः लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सत्र के दौरान पूरा समय सदन में रहें और मतदान पर विधेयक के विरोध में मतदान करें।”

बता दें कि लोकसभा में समाजवादी पार्टी के 37 सांसद हैं। ऐसे में मोदी सरकार के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाना आसान नहीं होने वाला है। परिसीमन बिल (संविधान संशोधन विधेयक) को पारित कराने के लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत के तौर पर 360 सांसदों का समर्थन चाहिए। रिपोर्ट्स की मानें, एनडीए के पास लोकसभा में करीब 319 से 321 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button