उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

आतिशबाजी से वायु प्रदूषण पर CM योगी का तंज, बोले- पूरे सिस्टम को प्रदूषित करने वालों को कोई कुछ क्यों नहीं बोलता

लखनऊ : दिवाली पर आतिशबाज़ी के बाद देश के कई प्रमुख शहरों में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई। जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि “आप लोगों ने दीपावली मनाई और बहुत से लोग कह रहे हैं इससे प्रदूषण हो गया। हमने कहा प्रदूषण हो गया तो समाप्त भी हो जाएगा। काहे चिंता कर रहे हो। जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित किया उनको कोई नहीं बोलता।

दरअसल, लखनऊ में सीएम योगी UPSSSC द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।इस मौके पर आतिशबाज़ी से फैले वायु प्रदूषण के मामले में सीएम योगी ने कहा, “अगर जनता एक दिन आतिशबाजी और पटाखा कर ले तो प्रदूषण हो गया। ये समाप्त हो जाएगा ये समस्या नहीं है। अच्छा किया लोगों ने धूम धड़ाके के साथ दीपावली मनाई। खूब आतिशबाजी की। हम लोगों ने कहा कोई प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। मैं भी अयोध्या में आतिशबाजी में था…पर्व और त्योहार में जब कोई खुशी मनाता है तो लोगों को प्रदूषण याद आने लगता है…”

1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र देने के बाद सीएम योगी ने कहा, “UPSSSC ने इस पूरी परीक्षा को एक समय सीमा के अंदर पूरा करते हुए परिणाम घोषित किया। वेरिफिकेशन के बाद आज नियुक्ति पत्र प्राप्त हो रहा है। मैं UPSSSC को इस पूरी प्रक्रिया के लिए धन्यवाद देता हुं… जितने भी हमारे कनिष्ठ सहायक चयनित हुए हैं। इन सबसे मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस प्रक्रिया में आपको कहीं पर सिफारिश करने की आवश्यकता पड़ी? क्या किसी ने पैसे के लेनदेन की चर्चा की? क्या कोई फोन आया आपके पास? वेरिफिकेशन में कोई संकट आया?… ये है आज के उत्तर प्रदेश की समृद्धि का आधार…”

Related Articles

Back to top button