
लखनऊ : यूपी में पंचायत और नगर निकाय की वोटर लिस्ट के मुकाबले विधानसभा की लिस्ट में 3.38 करोड़ मतदाताओं का अंतर सामने आया है। ये मामला तब सामने आया है, जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि वोटर लिस्ट 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं का नाम काट दिया गया है। चुनाव आयोग ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के पंचायत-निकाय और विधानसभा मतदाता सूचियों के मिलान में बड़ा अंतर सामने आया है। पंचायत-निकाय की सूची में 16.90 करोड़ नाम दर्ज है, जबकि विधानसभा सूची में 13.52 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। निर्वाचन आयोग ने प्रदेशभर में जांच के निर्देश दिए हैं। पात्र मतदाताओं के नाम फॉर्म-6 के जरिए जोड़े जाएंगे।
बता दें कि सीएम योगी ने हाल ही में दावा किया था कि प्रदेश में SIR के बाद मुस्लिम वोटर्स के नामों में 1.65 प्रतिशत की वृद्धि और हिंदू मतदाताओं के 1.27 करोड़ नाम कटने की बात कही थी। सीएम ने एक चैनल से बातचीत में यह भी दावा किया था कि 55 लाख लाभार्थियों के नाम मतदाता सूची में नहीं है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम के दावे के बाद चुनाव आयोग ने तीनों मतदाता सूचियों का मिलान कराने का फैसला किया है। जांच में पात्र पाए जाने वाले वोटर लिस्ट के नाम विधानसभा की सूची में जोड़े जाएंगे।



