
लखनऊ : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा जनवरी 2027 में होने की संभावना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं। इस बीच, खबर है कि भाजपा चुनावी मैदान में अपने कई वरिष्ठ एमएलसी को उतार सकती है। वहीं, हारी हुई सीटों पर नए चेहरों को मौका देने की अटकलें हैं।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा अपने कई वरिष्ठ MLC और मंत्रियों को यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में उतारने की तैयारी कर रही है। एके. शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा, पार्टी हारी हुई सीटों पर नए चेहरों को मौका देने और मौजूदा विधायकों के टिकट बदलने की भी अटकलें हैं।
बताया जा रहा है कि भाजपा, NDA के सहयोगी दलों को 60 से 80 सीटें देने की तैयारी है। RLD, अपना दल (एस), सुभासपा और निषाद पार्टी को साधने की रणनीति है। पार्टी खुद 323 से 330 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है।सहयोगियों की नाराजगी दूर करने और गठबंधन के समीकरण मजबूत करने पर मंथन है। हालांकि, सीट बंटवारे के इस फॉर्मूले पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।



