उत्तर प्रदेश

UPFSDA का मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 209 कुंतल से ज्यादा खाद्य पदार्थ जब्त

UPFSDA Big Action : त्योहार के बीच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UPFSDA) ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग जिलों छापेमारी की। इस दौरान ल विभाग ने 209.24 कुंतल खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं। जब्त किए गए खाद्य पदार्थों का अनुमानित कीमत 66 लाख 87 हजार 58 रुपए बतायी जा रही है।

UPFSDA ने छापेमारी के दौरान 176 सैंपल लिए गए है और 4273 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए हैं, जो अनुपयुक्त पाए गए थे। विभाग ने दो कारोबारियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। इसके साथ ही उनपर बगैर लाइसेंस संचालित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।UPFSDA आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि अलग- अलग जिलों में अलग-अलग टीमों द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान खासकर से नवरात्रि में इस्तेमाल किए जाने वाले घी, खाद्य तेल, वनस्पति, कुट्टू एवं सिंघाड़े के आटे, साबूदाना और अन्य फलाहारी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच की गई।

लखनऊ में भैरव घी भंडार से अनियमितताओं के आधार पर 748 किलोग्राम घी जब्त किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों से कुट्टू का आटा एवं कुट्टू की गिरी सहित 573 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई। विभाग ने बरेली में तीन प्रतिष्ठानों से 3281 किलोग्राम घी जब्त किया है। नोएडा में धर्मेश इंडस्ट्री पर हुई कार्रवाई में मसालों में प्रयोग के लिए धनिया के डंठल, कलर एवं भूसी पाए जाने के संबंध में 3559 किलोग्राम पिसे हुए मसाले जब्त किए गए।गाजियाबाद में साबूदाना, घी और कुट्टू के आटे को लेकर कार्रवाई की गई।

कानपुर में विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुट्टू एवं कुट्टू के आटे सहित कुल 390 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। मऊ में प्रतिष्ठान पर बिलौटी एवं दूषित पाए गए 60 किलोग्राम दूध को नष्ट कराया गया। लखीमपुर में मंडलीय प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान एक प्रतिष्ठान से 210 किलोग्राम घी जब्त किया गया।

Related Articles

Back to top button