
मुंबई: हरियाणवी सिनेमा की उभरती हुई अदाकारा सोनम मलिक अब रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 में अपने तेवर दिखाने के लिए तैयार हैं। शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट उनकी एंट्री की खबर आते ही फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड से अपने सफर की शुरुआत करने वाली सोनम एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के जरिए लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं।
सोनम मलिक ने भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ सुपरहिट गाने ‘आरा के ओठलाली’ में स्क्रीन शेयर की थी। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसके अलावा, जब पवन सिंह विवादों या चर्चाओं में घिरे, तब सोनम खुलकर उनके समर्थन में उतरी थीं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सोनम और पवन सिंह के प्रोफेशनल बॉन्ड की जमकर चर्चा होने लगी। गॉसिप गलियारों में तो यह भी कहा जा रहा है कि पवन सिंह उनके करियर को संवारने में गाइड की भूमिका निभा रहे हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।
क्षेत्रीय सिनेमा की बात करें तो सोनम चौपाल (Chaupal) ओरिजिनल की हरियाणवी फिल्म ‘डाक खाना’ में कलाकार एनडी कुंडू (Ndee Kundu) के साथ अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं।
अब हरियाणवी और भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाने के बाद सोनम बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह जल्द ही अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘महक’ में एक नए अवतार में नजर आएंगी।
एक तरफ हिंदी फिल्म ‘महक’ की तैयारी और दूसरी तरफ ‘राइज एंड फॉल 2’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री—यह समय सोनम के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रियलिटी शो के इस कड़े मुकाबले में अपनी रणनीति और अंदाज से सोनम बाकी कंटेस्टेंट्स को कितनी टक्कर दे पाती हैं!



