उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

557वां ‘प्रकाश पर्व’ : सीएम योगी बोले- सच्ची आध्यात्मिकता अन्याय खिलाफ खड़े होने की देती है प्रेरणा

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के डीएवी पीजी कॉलेज में गुरु नानक देव जी के 557वें ‘प्रकाश पर्व’ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ‘एक ओंकार’ और ‘नाम जपो, किरत करो, वंड छको’ की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने चार साहिबजादों के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि श्री साहिब गुरुनानक देव ने कहा था कि सच्ची सच्ची आध्यात्मिकता अन्याय खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती है।

सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें ‘प्रकाश पर्व’ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “गुरु नानक देव जी महाराज का एक ही उद्देश्य था- अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना, अज्ञान पर ज्ञान की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय सुनिश्चित करना।” उन्होंने कहा, “एक तरफ बिखरा हुआ समाज और दूसरी तरफ बाह्य आक्रमण! ऐसे समय में साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने संपूर्ण मानवता को ‘एक ओंकार’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है और हम सब उसकी संतान हैं। इसलिए प्रत्येक मनुष्य समान सम्मान का अधिकारी है। समाज को जोड़ने वाले ‘एक ओंकार’ मंत्र की सार्थकता उस समय भी थी और आज भी उतनी ही बनी हुई है।

गुरुनानक देव की शिक्षा को याद करते हुए सीएम ने कहा, “श्री साहिब गुरुनानक देव ने कहा था कि सच्ची सच्ची आध्यात्मिकता अन्याय खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती है।  सच्ची आध्यात्मिकता वही है, जो किसी अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़ी हो तथा उसका मुकाबला कर सके। कालांतर में सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान इसकी मिसाल बने थे।

Related Articles

Back to top button