खेल

28 छक्के, 7 चौके और 52 गेंदों में दोहरा शतक, वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मचाई तबाही

Vaibhav Sooryavanshi Double Century: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को एक ऐसी अद्भुत पारी खेली है। जिसको लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई के खिलाफ 52 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना शायद दशकों तक किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होगा।

कतर की राजधानी दोहा में इंडिया ए और यूएई के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेला गया। इस मैच में यूएई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे। लेकिन, उनके गेंदबाजों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफ़ान आने वाला है। इस युवा कम उम्र खिलाड़ी ने 28 गेंदों में शतक जड़ा और लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, सूर्यवंशी ने जेक फ्रेज़र-मैकगर्क के 29 गेंदों वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

सूर्यवंशी बस यहीं नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने लिस्ट ए वनडे में 40 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा छुआ और अपनी ही नाम 59 गेंदों पर 150 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जो सूर्यवंशी ने अरुणाचल की टीम के खिलाफ बनाया था। इसके बाद भी 15 साल बल्लेबाज ने यूएई के गेंदबाजों की बेरहमी से पिटाई जारी रखी। 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। ये लिस्ट ए क्रिकेट या वनडे क्रिकेट में अब अब तक सबसे तेज दोहरा शतक है।

इस दौरान वैभव ने 28 छक्के जड़े जो किसी भी बल्लेबाज की ओर से एक पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के हैं। वह 53 गेंदों में 204 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, इंडिया ए ने महज 14. 2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 254 रन बनाकर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच में आतिशी पारी के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब सेमीफाइनल 1 में इंडिया ए का मुकाबला श्रीलंका ए से होगा।

Related Articles

Back to top button