उत्तर प्रदेशदेशवाराणसी

CJP Protest: यूपी से दिल्ली जाने वाली 70 ट्रेनें कैंसिल, वाहनों की हो रही चेकिंग, कई जिलों में लोग नजरबंद

वाराणसी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में जंतर मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में भारी-भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए यूपी समेत कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन सख्ती बरत रहा है। इस बीच, यूपी से दिल्ली जाने वाली 70 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। इसके अलावा, दिल्ली की ओर से जाने वाले रास्तों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है।

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 12559 बनारस नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12581 बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया है। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए जाने वाली ये ट्रेनें प्रमुख मानी जाती हैं। जिनमें रोजाना हजारों लोग यात्रा करते हैं। हमसफर एक्सप्रेस और राजधानी समेत करीब 70 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। इनके कैंसिल होने से यात्रियों की भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दिल्ली से सटे प्रदेश के जिलों में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है और लोगों को नजरबंद किया जा रहा है।

इस बीच, दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद के लोनी के अंकुर विहार इलाके में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यूपी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और दिल्ली में प्रवेश की अनुमति देने से पहले वाहनों और यात्रियों की आईडी की जांच की जा रही है। वहीं, आगरा में 180 लोगों को पुलिस ने नजरबंद किया है। नोएडा में भी पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है।

Related Articles

Back to top button