अपराधउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

नोएडा में युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर दी जान, लोगों ने रोका फिर भी नहीं माना

Noida Supernova Suicide Case : नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में संभव जैन नाम के एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें युवक को कुछ लोग पकड़े हुए हैं और वह नीचे गिर जाता है। यह वीडियो पास में मौजूद एक केयरटेकर के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था।

पुलिस के अनुसार, मृतक संभव जैन मानेसर, गुरुग्राम का रहने वाला था। वह सुपरनोवा की एक Airbnb प्रॉपर्टी में ठहरा हुआ था। उसने शुक्रवार को वहां चेक-इन किया था और शनिवार को चेक-आउट करना था। इस दौरान उसने ये खौफनाक कदम उठाया। सामने आए वीडियो में कुछ लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जो पास के एक फ्लैट में एसी रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। युवक ने उस दौरान एक व्यक्ति से कहा था, ‘नहीं गिर रहा सर’, लेकिन ऊंचाई से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक कथित तौर पर कर्ज के कारण बहुत परेशान था। हालांकि, उसकी आत्महत्या की वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पायी है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पहले संभव ने अपने पिता को WhatsApp पर मैसेज करके कहा था कि वह जीना नहीं चाहता। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button