उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, INDIA गठबंधन और सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

Rahul Gandhi met Swami Prasad Maurya : यूपी में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग छिड़ी है। इस बीच, दिल्ली में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात ने नई बहस छेड़ दी है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस में शामिल होंगे। लेकिन, राहुल से मीटिंग के बाद उनके बयान से कुछ और ही तस्वीर सामने आ रही है।

दरअसल, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन में शामिल होने की बात कही। जिससे उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में सीट बंटवारे की बात भी कही। जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। क्योंकि एकतरफ कांग्रेस यूपी में 150 सीटें मांग रही है तो दूसरी तरह उसने यूपी चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पहले अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपी। अब पूर्व मंत्री और 8 बार के विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा को पार्टी में शामिल कराया है। इस बीच, दिल्ली में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री से राहुल की मुलाकात से कयास लग रहे हैं कि क्या पार्टी सपा के बिना अलग गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ेगी?

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के बाद, ‘अपनी जनता पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से कहा, “अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा बनेगी… अपनी जनता पार्टी INDIA गठबंधन में शामिल होगी। भविष्य की रणनीति और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इस पर बाद में चर्चा होगी… हमारा मकसद होगा ‘बीजेपी को हटाओ, देश बचाओ’ और ‘संविधान बचाओ, बीजेपी को हटाओ’… जिस तरह राहुल गांधी पूरे देश में SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों की आवाज़ उठा रहे हैं, उसी तरह हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में काम कर रही है। इसी सोच के साथ हम गठबंधन के हिस्से के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।”

Related Articles

Back to top button