उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS को मिली नई तैनाती

UP IAS-PCS Transfer: योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों और 23 पीसीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। आईएएस अधिकारियों तबादले में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, निदेशक, प्रबंध निदेशक और कुलसचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ के प्रभार में बदलाव किया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारियों को नई तैनाती की सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में तैनात अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अधिकारियों को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (नगर) और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पदों पर तैनात किया गया है।

15 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

  • राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), लखनऊ से अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद
  • नीरज शुक्ला, अपर आयुक्त, आवास एवं विकास परिषद से प्रबंध निदेशक, पीसीएफ
  • डॉ. चंद्र भूषण, प्रबंध निदेशक, पीसीएफ से अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
  • सचिन कुमार सिंह, अपर निदेशक, उप्र राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा
  • ध्रुव खाड़िया, मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी, मऊ
  • विवेक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी, मऊ से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
  • नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), लखीमपुर खीरी से मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर
  • श्रीधर प्रताप शाही, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा से निदेशक, पंचायती राज
  • अमित कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ
  • प्रकाश बिंदु, प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से सचिव, चिकित्सा शिक्षा
  • माला श्रीवास्तव, सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के प्रभार में बदलाव
  • डॉ. उज्ज्वल कुमार, प्रबंध निदेशक, उप्र मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म
  • जेठीमा, विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रबंध निदेशक, उप्र मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन
  • अर्चना गहरवार, कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
  • रीना सिंह, कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय

23 पीसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

  • चंद्रेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया
  • ज्ञानेंद्र विक्रम, उपजिलाधिकारी, ललितपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर
  • लवी त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर
  • राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ
  • पुष्पेंद्र पटेल, उपजिलाधिकारी, अंबेडकरनगर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर
  • अर्पित गुप्ता, प्रतीक्षारत से कुलसचिव, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा
  • विजय शंकर, उपजिलाधिकारी, बिजनौर से कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर
  • अभिनव कन्नौजिया, उपजिलाधिकारी, अमेठी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय
  • बृजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ से नवीन तैनाती: सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण
  • शिवानी सिंह, संबद्ध राजस्व परिषद, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन
  • प्रेम चंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), प्रतापगढ़
  • रामजी मिश्रा, उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), लखनऊ
  • राजेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी, गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हरदोई
  • प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हरदोई से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद
  • बृजेश कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), लखीमपुर खीरी
  • अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मुजफ्फरनगर से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
  • किंशुक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (नगर), अलीगढ़ से प्रतीक्षारत
  • संगीता देवी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद से अपर जिलाधिकारी (नगर), अलीगढ़
  • गंभीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मुजफ्फरनगर
  • नरेंद्र सिंह, उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), आजमगढ़
  • आदित्य कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), प्रतापगढ़ से अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ
  • अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त, वाराणसी से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
  • मयंक कुंडू, उपजिलाधिकारी, हरदोई से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद

Related Articles

Back to top button