उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर में पुलिस ने पकड़ा अवैध पटाखों से भरा ट्रक, कई कारोबारियों के नाम आए सामने

बलरामपुर। दिवाली से पहले बलरामपुर में पुलिस ने अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर उतरौला कोतवाली पुलिस ने एक डीसीएम को पकड़ा है, जिसके अंदर गत्तों में अवैध पटाखा छिपाकर ले जाया जा रहा था। जिनकी कीमत लाखों में बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, उतरौला पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध पटाखों से लदा एक डीसीएम गोंडा के बाबागंज बाजार जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बाजार नहर के पास डीसीएम रोक कर उसकी तलाशी ली, तो उसमें 70 गत्तों में छुपाकर रखे गए अवैध पटाखें मिले। इन पटाखों की कीमत करीब 9 लाख रुपये है। पुलिस ने वाहन को सीज कर कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि डीसीएम के अंदर से बरामद दस्तावेजों से 13 पटाखा कारोबारियों के नाम सामने आए हैं, जो सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। इनमें राममिलन निवासी बांसी, घनश्याम निवासी बांसी, सौरभ गुप्ता निवासी बांसी, अनिल निवासी सोहरतगढ़, रामाकांत निवासी बांसी, दिनेश निवासी सोहरतगढ़, रौनक निवासी डुमरियागंज, विशाल निवासी बेवा, विशाल निवासी डुमरियागंज, दिलीप बांसी निवासी बांसी, धर्मेन्द्र निवासी बांसी, हरीनाथ पटवा निवासी बांसी और संदीप निवासी बांसी के नाम शामिल हैं।

बता दें कि 10 दिन पहले ही उतरौला कोतवाली पुलिस ने 75 गत्तों में छिपाकर ले जाए जा रहे करीब 9 लाख रुपए का अवैध पटाखा बरामद किया था। इस दौरान 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। त्योहारों से पहले पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध पटाखा करोबारियों में हड़कंम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button