उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में DSP रैंक के पांच अधिकारियों का तबादला

लखनऊ। यूपी में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। शनिवार को 15 IAS और PCS अधिकारियों के बाद लखनऊ में पुलिस महकमे में भी अधिकारियों को नई तैनात दी गयी है। दरअसल, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने तत्काल प्रभाव से पांच असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) / DSP-रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग

• लक्ष्मण वर्मा: कृष्णानगर के नए ACP के तौर पर नियुक्त।
• अभिषेक कुमार पांडे: कृष्णानगर से तबादला करके कैसरबाग का नया ACP बनाया गया।
• नवरत्न गौतम: ACP कैसरबाग से ACP ट्रैफिक के पद पर भेजे गए।
• महेश त्यागी: ACP ट्रैफिक से तबादला करके ACP लॉ एंड ऑर्डर का जिम्मा सौंपा गया।
• अनूप कुमार: ACP ट्रैफिक के साथ-साथ UP-112 का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी नई पोस्टिंग पर तुरंत कार्यभार संभाल लें।

Related Articles

Back to top button