
लखनऊ: बाज़ार खाला पुलिस ने कथित तौर पर नकली भारतीय पहचान दस्तावेज़ तैयार करने और एक बांग्लादेशी नागरिक के अवैध रूप से रहने में मदद करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने 2 अक्टूबर को 28 वर्षीय सज्जाद हुसैन को गिरफ़्तार किया और उसके पास से दो बांग्लादेशी पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड और दो मोबाइल फ़ोन बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, तलहा ने सज्जाद के लिए फर्जी निवास और जन्म प्रमाण पत्र तैयार किए। निवास प्रमाण पत्र पर 10 अगस्त 2023 की तारीख दर्ज है, जबकि सज्जाद पहली बार 18 अगस्त 2023 को भारत आया था। यानी उसका निवास प्रमाण पत्र बैक डेट में बनाया गया या फिर संपर्क कर भारत आने से पहले ही निवास प्रमाण पत्र जारी करवा लिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि बांग्लादेशी युवक 2018 में पबजी खेलने के दौरान उसकी पहचान लखनऊ की फरहीन नाज से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में अफेयर हो गया। महिला से मिलने के लिए सज्जाद 18 अगस्त 2023 को बांग्लादेशी पासपोर्ट पर टूरिस्ट वीजा लेकर सऊदी अरब से लखनऊ आ गया। फिर दोनों साथ रहने लगे। 28 अगस्त 2023 को दोनों ने अयोध्या में कोर्ट मैरिज कर ली। वह अब तक 2 बार दुबई आ-जा चुका है। वह बाजारखाला के भदेवा स्थित नसीरुल्ला अपार्टमेंट रह रहा था।
भारत में रहने और बैंक खाता खुलवाने के लिए सज्जाद को भारतीय पहचान पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उसने भदेवा में जनसेवा केंद्र चलाने वाले मोहम्मद तलहा से संपर्क किया।



