
नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में FICCI की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने देश के उद्योगपतियों से सवाल किया था कि सरकार की ओर से टैक्स में भारी छूट दिए जाने के बावजूद, उस अनुपात में नौकरियां क्यों नहीं पैदा हुईं और लोगों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ीं? अब इस टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे – “टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।” मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं – आपका कबूलनामा है।आप कहते हैं – “भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।” सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है। एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें – सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?”
राहुल ने आगे कहा, “नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME – उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया। Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।”
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे – “टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।”
मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं – आपका कबूलनामा है।
आप कहते हैं – “भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।” सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है।
एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें – सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?
नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME – उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया।
Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।
“आप करो, हम देख लेंगे”? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की – देश ने देखा, और देख रहा है।
तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा – किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं।
तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 20, 2026
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “आप करो, हम देख लेंगे”? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की – देश ने देखा, और देख रहा है। तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा – किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं। तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।”



