अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीति

आकाश आनंद ने अयोध्या मंडल की 9 सीटों पर बसपा उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें- किसको कहां से मिला टिकट

अयोध्या : बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने शुक्रवार को अयोध्या में एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ अयोध्या मंडल की नौ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी।

आकाश आनंद के अनुसार, बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीकापुर से जीतेन्द्र सिंह बबलू, कटेहरी से मारुती मिश्रा, आलमपुर से केडी गौतम, अकबरपुर से मनोज कुमार वर्मा, जलालपुर से दयाराम राजभर, लम्भुआ से शैलेंद्र कुमार सिंह, सुल्तानपुर से इम्तियाज़ अहमद उर्फ़ भुट्टो, सदर से मधु लता वर्मा और बाराबंकी से मोहम्मद मुबासिर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

अयोध्या के बीकापुर में आकाश आनंद ने बसपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा, “लोग कहते हैं आकाश आजकल बहुत गुस्सा करता है, अपने भाषण बहुत गुस्से में देता है। तो मैं आप लोगों के सामने यह पहले ही क्लियर कर देता हूं कि आज मैं गुस्से से कुछ नहीं कहूंगा। आज बस हम हिसाब पढ़ेंगे। हंसी आए तो हंस लीजिएगा और अगर गुस्सा आए तो हिसाब बराबर करने के लिए हाथी के सामने वाला बटन दबाकर बहनजी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का काम कर दीजिएगा…”

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक ने कहा, “हम किसी भी सरकार से कोई चांद-तारे नहीं मांगते, बस तीन चीजें मांगते हैं: अच्छी शिक्षा, सबकी सुरक्षा और हर हाथ को रोजगार। 10 साल हो गए, चलिए हिसाब देखते हैं। 10 साल, 7,000 करोड़ रुपए, और क्या कहने के लिए कि सब चंगा सी। भाजपा को उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश की सत्ता में 10 साल होने जा रहे हैं। मैं जानता हूं, मैं जहां-जहां जाता हूं, लोगों से पूछता हूं, 10 साल में भाजपा से आपको क्या मिला? और जगह जहां पर, जहां पर जिससे यह सवाल पूछा, वो पलट कर बस यही कहता है भैया जी, काम का तो नहीं पता, पर विज्ञापन खूब देखे हैं हमने…”

Related Articles

Back to top button