उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

UP MLC Elections : भाजपा से टिकट कटा तो संजयन त्रिपाठी सपा में हुए शामिल, पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

UP MLC Elections : यूपी में एमएलसी चुनाव से पहले भाजपा में बगावत देखने को मिली है। गोरखपुर में टिकट कटने से नाराज संजयन त्रिपाठी ने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव की पार्टी ने डॉक्टर संजयन त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाते हुए गोरखपुर फैजाबाद से सपा ने टिकट दिया है।

दरअसल, गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट से टिकट के मजबूत दावेदार माने जा रहे भाजपा नेता डॉ. संजय त्रिपाठी का टिकट कटने के बाद उनका दर्द छलक पड़ा था। वह निर्दलीय नामांकन करने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच रो पड़े थे और उन्होंने अपनी गाड़ी से बीजेपी का झंडा भी हटा दिया था। अब उन्होंने शनिवार को सपा का दामन थाम लिया है। वहीं, सपा ने बड़ा फैसला लेते हुए अपना प्रत्याशी बदलने का ऐलान किया है।

गोरखपुर फैजाबाद से सपा ने कमलेश कुमार यादव की जगह संजयन त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से भी प्रत्याशी बदल दिया है। पार्टी ने रामप्रकाश गुप्ता की जगह आकाश अग्रवाल को टिकट दिया है।

Related Articles

Back to top button