
Amravati road accident : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक ट्रक ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि समृद्धि हाईवे पर धामनगांव के पास एक ट्रक ने बोलेरो पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। यह हादसा अमरावती ज़िले में धामनगांव रेलवे के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल 97 पर रात 12.45 बजे हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक ने पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मारी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले धामनगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और बाद में वर्धा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



