चेन्नईदेशराजनीति

स्टालिन को नहीं मना पाया इंडिया गठबंधन, DMK प्रमुख बोले- परिसीमन बिल गिरने से तमिलनाडु को होगा नुकसान

Delimitation Bill News : तमिलनाडु की राजधानी में परिसीमन बिल के खिलाफ डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने की कोशिशें नाकाम रहीं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद, स्टालिन ने कहा कि परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) पर उनकी पार्टी का रुख पहले जैसा ही है।”

तमिलनाडु के पूर्व सीएम स्टालिन ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “अगर प्रस्तावित विधेयक गिर जाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाले न्यूनतम सुरक्षा उपाय भी खत्म हो जाएंगे… ऐसे हालात में, इस विधेयक का समर्थन करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। 2027 में होने वाला परिसीमन दक्षिणी राज्यों को नुकसान पहुंचाएगा… पूरे भारत से आए नेताओं के सामने भी हमारा रुख वही है—जो पहले था, जो आज है और जो हमेशा रहेगा। तमिलनाडु सबसे पहले है।” बता दें कि परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान संशोधन बिल का इंडिया गठबंधन के कई दलों ने विरोध जताया है, लेकिन डीएमके और शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP-SP ने इसे समर्थन देने का ऐलान किया है। ऐसे में कांग्रेस नेता व इंडिया गठबंधन के नेता स्टालिन से मिलने पहुंचे थे, ताकि वो बिल को लेकर अपना रुख बदल लें।

DMK प्रमुख से मुलाकात के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “थिरु स्टालिन जी के साथ हमारी बहुत अच्छी और सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। हमने उनके सामने अपना पक्ष रखा। हमारा मानना है कि परिसीमन के जरिए 850 सीटों वाली संसद बनाना और BJP को उन 850 सीटों का स्वरूप तय करने की छूट देना – जिससे भारत में चुनाव क्षेत्रों का स्वरूप ही बदल जाएगा – न केवल पूरे भारत के लिए, बल्कि दक्षिण भारत और खासकर तमिलनाडु के लिए भी नुकसानदेह है… हमने भाई स्टालिन से – जो तमिलनाडु के प्रबल रक्षक हैं – आग्रह किया कि वे तमिलनाडु की रक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि BJP की यह कुटिल योजना सफल न हो पाए… अगर BJP 850 सीटों वाली लोकसभा का स्वरूप तय करती है, तो भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।”

Related Articles

Back to top button