अपराधबदायूं

बदायूं : सगा भाई दो साल तक करता रहा रेप, मां-बाप को बताया तो पीड़िता को घर में किया कैद

बदायूं : यूपी के बदायूं की रहने वाली एक युवती ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिसके साथ पहले सगे भाई ने हैवानित की और जब उसने यह बात अपने मां-बाप को बताई तो उन्होंने पीड़ित बेटी का साथ देने की बजाय, उसका घर से निकलना बंद करवा दिया। जिसके बाद एक सामाजिक संगठन ने पीड़िता का रेस्क्यू और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बदायूं जिले की एक युवती नर्सिंग की पढ़ाई और बाद में नौकरी के सिलसिले में बरेली में रह रही थी, जहाँ उसका सगा भाई विवेक भी उसके साथ किराए के कमरे में रहता था। 22 वर्षीय जीएनएम छात्रा का आरोप है कि उसका सगा भाई विवेक उससे दो साल तक रेप करता रहा। आरोपी ने युवती को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो मैं फांसी लगा लूंगा, फिर मम्मी-पापा भी मर जाएंगे और तुझसे भी कोई शादी नहीं करेगा। लेकिन, पीड़िता ने एक दिन हिम्मत करके मां-बाप को बताया तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ और बेटी से कहा कि सगा भाई ऐसा नहीं कर सकता।

परिजनों के भरोसा न करने पर पीड़िता ने अपने आरोपों को सही साबित करने के लिए सबूत जुटाने शुरू किया। उसने कमरे में पेन कैमरा लगाकर भाई की हरकतों का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने अपने मां-बाप को भाई की दरिंदगी का वीडियो दिखाया, लेकिन परिजनों ने बेटी का साथ देने की बजाय उसकी नौकरी छुड़वाकर उसे घर में ही नजरबंद कर दिया। इसके बाद युवती ने एक सामाजिक संगठन से मदद मांगी। संगठन की पहल पर पुलिस ने उसे सुरक्षित बचाया और शिकायत दर्ज के बाद भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि ऐसा भाई किसी को न दे भगवान।

Related Articles

Back to top button