
लखनऊ : पिछले दिनों किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र और छात्राएं कतार में खड़े होकर एक सुर में सीनियर्स को अभिवादन करते नजर आए थे। इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े किए थे। अब इस मामले में 38 छात्रों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रैगिंग के आरोप में MBBS के 38 छात्र 3 महीने के लिए सस्पेंड किए गए। 25–25 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, एक साल तक उनकी छात्रवृत्ति रोकी गई है और हॉस्टल से भी निकाले दिया गया है। बताया जा रहा है कि एंटी रैगिंग कमेटी की जांच और सिफारिश के आधार पर प्रशासन ने जूनियर्स के साथ रैगिंग के मामले में 2025 बैच के 36 छात्रों और उनका साथ देने वाले 2026 बैच के दो छात्रों के खिलाफ एक्शन लिया है।
बीते 16 नवंबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में कलाम सेंटर के पास एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र-छात्राएं हाथ पीछे बांधे और सिर झुकाकर कतार में चलते हुए गुजरने वाले सीनियर्स को एक साथ प्रणाम महोदय जी और प्रणाम मैडम जी कहते दिखाई दिए थे। इस मामले में एंटी रैगिंग कमेटी की जांच जांच में 36 सीनियर छात्र और दो जूनियर छात्र दोषी पाए गए। जिनके खिलाफ 26 नवंबर को कार्रवाई का आदेश जारी किया गया।



