उत्तर प्रदेशखेल

यूपी की रणजी ट्रॉफी 2026 में जबरदस्त शुरुआत, बिहार को एक पारी और 267 रनों से रौंदा

UP vs Bihar Ranji Trophy 2026 : रिंकू सिंह की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश की टीम ने रणजी ट्रॉफी में जबर्दस्त शुरुआत की। टीम ने एलीट ग्रुप A मैच में  बिहार को एक पारी और 267 रनों से हराया है। इस मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने संयुक्त रूप से शानदार प्रदर्शन किया।

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 11 अक्टूबर से खेले जा रहे इस मैच में बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लेकिन, उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 540 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस पारी में माधव कौशिक के 150 रन (326 गेंदें), कप्तान रिंकू सिंह के 112 रन (168 गेंदें) और आराध्य यादव के 84 रन (147 गेंदें) शामिल रहे।

दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने बिहार पर कहर ढाया और पूरी टीम 141 रनों पर ढेर हो गई। मेहमान टीम के लिए कार्तिक यादव ने दूसरी पारी में 4 विकेट और करण शर्मा ने 4 विकेट हासिल किए। जबकि कार्तिक यादव और जीशान अंसारी को 1-1 विकेट मिला। तीसरे दिन उत्तर प्रदेश से काफी पिछड़ने के बाद बिहार को फॉलो ऑन का सामना करना।

399 रनों से पिछड़ने के बाद तीसरी पारी में भी बिहार के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम 134 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। इस पारी में उत्तर प्रदेश की ओर से जीशान ने 4 विकेट, करण शर्मा ने 3, कार्तिक यादव 2 और अभिनंदन सिंह ने एक विकेट हासिल किया।

उत्तर प्रदेश का अगला मुकाबला गोवा से होगा। ये मैच 18 अक्टूबर से ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में खेला जाना है।

Related Articles

Back to top button