दुनिया

भारत की IT कम्पनियों को लगा बड़ा झटका, US ने परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम से किया सस्पेंड

World News : अमेरिका ने गुरुवार को अमेरिका ने कई बड़ी IT कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया। इनमें कंपनियों में भारत की इंफोसिस, टाटा, विप्रो और HCL जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। यह घोषणा US लेबर सेक्रेटरी कीथ सोंडरलिंग ने US एंटी-फ्रॉड टास्क फोर्स के प्रमुख और वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस की मौजूदगी में की।

US लेबर सेक्रेटरी कीथ सोंडरलिंग ने कहा, “मैं दुनिया की कुछ सबसे बड़ी IT आउटसोर्सिंग कंपनियों – कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL और कैपजेमिनी – को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर रहा हूं।” उन्होंने कहा कि लेबर डिपार्टमेंट माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को भी इस प्रोग्राम से सस्पेंड कर रहा है। हम इन कंपनियों से जुड़ी कोई भी नई परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन एप्लीकेशन स्वीकार नहीं करेंगे और न ही कोई पेंडिंग एप्लीकेशन प्रोसेस करेंगे।

सोंडरलिंग ने कहा, “2009 से, सिर्फ़ इन कंपनियों ने ही लगभग 30 लाख विदेशी कर्मचारियों की मांग की है। उन्हें 2,30,000 से ज़्यादा H-1B वीज़ा मंज़ूरी और 1,00,000 से ज़्यादा परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन मिले हैं।” उन्होंने कहा, “इसका मतलब है कि अमेरिकी कर्मचारियों से लाखों नौकरियां छीन ली गईं।”

Related Articles

Back to top button