उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी राज्यसभा चुनाव : भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय

UP Rajya Sabha Election: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर नामांकन भरने का समय मंगलवार को दोपहर 3 बजे खत्म हो गया। इस दौरान भाजपा ने आठ और समाजवादी पार्टी ने दो उम्मीदवार उतारे हैं; उम्मीद है कि ये सभी निर्विरोध चुने जाएंगे।

यूपी से 10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए ये चुनाव हो रहे हैं। दो निर्दलीय उम्मीदवार – तमिलनाडु के रहने वाले कांटे सयाना और ओंकार नाथ चौरसिया – भी मैदान में हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अजीत वर्मा ने मंगलवार को PTI को बताया कि तकनीकी कारणों से उनकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी।

इस राज्यसभा चुनाव में सपा ने धनराज लखवानी और डॉ. रामगोपाल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने आठ उम्मीदवार- धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को मैदान में उतारा है। विधानसभा में संख्या के हिसाब से इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

बता दें कि यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए वोटिंग 16 अक्टूबर 2026 को होगी। इसी दिन शाम तक नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button