उत्तर प्रदेशबांदा

मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- मैं सबसे बड़ा गुंडा, मुख्तार-बृजेश सिंह जैसे लोग मेरे दरबारी

बांदा। यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अति उत्साह में आकर खुद को सबसे बड़ा गुंडा बता दिया और दावा किया कि देश के चर्चित माफिया और बाहुबली नेता उनकी दरबारी करते थे। राजभर के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, बांदा में मंत्री ओमप्रकाश राजभर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “हम सुनते हैं कि इस इलाके में बहुत बड़े गुंडा रहते हैं। हमसे बढ़कर इस देश में गुंडा कौन है?… ओम प्रकाश राजभर के यहां मुख्तार अंसारी हो, बृजेश सिंह हो, धनंजय सिंह हो, अभय सिंह जैसे लोग दरबार करते हो तो बताओ हमसे बड़ा गुंडा के हो। कोई है…? अगर आपको कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो उसकी दूसरी आंख निकालने की हैसियत ओम प्रकाश राजभर के पास है। आप घबराओ नहीं हम पहली बार बांदा आए हैं…”

हालांकि, कैबिनेट मंत्री जैसे जिम्मेदार संवैधानिक पद पर रहते हुए ओमप्रकाश राजभर ऐसा बयान देकर विवादों में घिर गए। सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, मंत्री के इस बयान से सियासी घमासान छिड़ना तय है।

Related Articles

Back to top button