उत्तर प्रदेशकारोबार

यूपी के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा! दिवाली से पहले बढ़ाई सैलरी

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों को दो सितंबर से ही बढ़ा हुआ पारिश्रमिक मिलेगा। उन्हें नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर के पारिश्रमिक के साथ सितंबर का एरियर भी दिया जाएगा। इसका फायदा 2.72 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा।

प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, पारिश्रमिक का निर्धारण पिछले वर्ष 19 सितंबर को जारी शासनादेश के आधार पर किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो सितंबर को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में बढ़ी दर से पारिश्रमिक देने का शुभारंभ किया था। जिससे सभी को दो सितंबर से ही बढ़ा पारिश्रमिक देने का निर्णय किया गया है।

सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को चार श्रेणियों के लिए न्यूनतम मानदेय की नई दरें तय कीं हैं। जिनमें श्रेणी-1 के कर्मचारियों कोप्रतिमाह 39,000 रुपये मिलेगा। इसमें ईपीएफ और ईएसआई की कटौती नहीं होगी। 1501 रुपये सर्विस चार्ज और 390 रुपये यूपीकास सेंटेज का भुगतान नियोक्ता करेगा। जबकि EPF और ESI की कटौती के बाद श्रेणी-2 के कार्मिक 19,148.76 रुपये, श्रेणी-3 के 16,999.64 रुपये और श्रेणी-4 के 15,396.14 रुपये प्रतिमाह पाएंगे।

EPF-ESI कटौती के बाद भी बढ़ेगी इन-हैंड सैलरी, 18% GST का भार सरकार उठाएगी। पहले से अधिक मानदेय पाने वालों की सैलरी कम नहीं होगी। सर्विस चार्ज अधिकतम 7% तय किया गया है।

Related Articles

Back to top button