उत्तर प्रदेशगोण्डा

गोंडा : सीएम योगी बोले- पहले विकास का मतलब सिर्फ सैफई था अब भेदभाव नहीं होता

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा में ₹520 करोड़ से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पहले सैफई और रामपुर में विकास होता था और वहां बिजली पहुंचती थी, लेकिन अब बिना भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है।

गोंडा में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, चेक, चाबियां एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पहले विकास का मतलब सैफई होता था। आज उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 825 विकास खंडों एवं 762 नगर निकायों में विकास कार्य हो रहे हैं। अब बिजली केवल रामपुर और सैफई में नहीं आती। हर जनपद को बिजली तथा हर गरीब एवं जरूरतमंद परिवार को बिना भेदभाव के राशन और रसोई गैस का कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

सीएम ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग यहां के युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करते थे। लेकिन हमने ईमानदारी के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू करके इन युवाओं को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। उन्होंने यह भी कहा कि विगत साढ़े 9 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में अकेले गोंडा जिले के लिए हमने ₹16,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। वहीं, पूरे देवीपाटन मण्डल के लिए लगभग ₹50 हजार करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं।

Related Articles

Back to top button