खेल

भारत बड़े अंतर से टी20 सीरीज जीतने से चूका, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी मैच

IND vs NZ 5th T20I Highlights : न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने जबर्दस्त शुरुआत की थी। टीम ने शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से बढ़त बना ली थी। ऐसे में मेहमान टीम से क्लीन स्वीप की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन, भारतीय टीम का प्रदर्शन आखिरी दो मैचों में बेहद निराशाजनक रहा और सीरीज 3-2 अंतर पर समाप्त हुई। वहीं, प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मेजबान टीम के खिलाड़ी को मिला।

दरअसल, हैमिल्टन में रविवार को खेले गए टी20 सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की। इस मैच में टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जिसके बाद भारत ने ईशान किशन के 61 रन और कप्तान अय्यर के 50 रन की पारी के बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन का स्कोर खड़ा किया था। मेजबान टीम के लिए एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए। हालांकि, दूसरी पारी में टिम सीफर्ट के 93 रन और ग्लेन फिलिप्स के 65 रन की पारी के आगे 192 रन का लक्ष्य बौना लगने लगा।

कीवी टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 18 ओवर में 193 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिये। वहीं, भारतीय गेंदबाजी एक बार फिर कमजोर नजर आयी। इस मैच में मेजबान टीम के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले एडम मिल्ने (4-19) प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा 341 रन बनाने वाले फिलिप्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।

Related Articles

Back to top button